Ranchi : गिरिडीह के विधायक व राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है. बताया जाता है कि शनिवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सुदिव्य के निधन से राज्य भर में शोक का माहौल है. शनिवार को सुदिव्य सोनू गिरिडीह में ही अपने घर पर थे.
Ranchi : गिरिडीह के विधायक व राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है. बताया जाता है कि शनिवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा. परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. सुदिव्य के निधन से राज्य भर में शोक का माहौल है. शनिवार को सुदिव्य सोनू गिरिडीह में ही अपने घर पर थे. मंत्री जी अपने पीछे दो बेटी एक बेटा समेत भरा पूरा परिवार जोड़ गए हैं.
सुदिव्य सोनू की मौत की खबर मिलने के बाद गिरिडीह शहर में मातम पसर गया है. झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है. सैंकड़ों कार्यकर्ता उनके घर पर पहुंचे हुए हैं. सूचना है कि राज्य के मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और विधायक गिरिडीह पहुंचने वाले हैं.