Search

 
 
 

दुमका में 5 जिलों के 198 प्रशिक्षु होमगार्ड ने किया पासिंग आउट परेड

 
दुमका, साहिबगंज, देवघर, गोड्डा और पाकुड़ के 198 प्रशिक्षु होमगार्ड ने अतिथियों को सलामी दी Ranchi :  झारखंड के पांच जिलों (दुमका, साहेबगंज, देवघर, गोड्डा और पाकुड़) के 198 प्रशिक्षु होमगार्ड का आज मंगलवार को पासिंग आउट परेड हुआ. यह पासिंग आउट परेड क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र नकटी दुमका में आयोजित किया गया. प्रशिक्षु होमगार्ड के 63 दिनों के प्रशिक्षण के बाद पारण परेड का आयोजन किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि दुमका डीसी आंजनेयुलू दोड्डे, एसपी पीतांबरर सिंह खरवार, एस आईआरबी और होमगार्ड के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

अतिथियों को सलामी देकर किया गया मार्च पास्ट 

इस कार्यक्रम में परेड कमांडर गोपाल टुडू और द्वितीय परेड कमांडर राजू मरांडी के नेतृत्व में सभी प्लाटुन ने मंचासीन सभी अतिथियों को सलामी देकर मार्च पास्ट किया. इस प्रशिक्षण का प्रथम पुरस्कार-रोहित हेंब्रम, द्वितीय पुरस्कार चार्लेस मुर्मू और तृतीय पुरस्कार रामबरण यादव को दिया गया. सर्वश्रेष्ठ फायरर का पुरस्कार क्रमश:  सकल टुडू, कुलदीप कुजूर, कौशिक घोष और सन्नी कुमार यादव को दिया गया. वहीं सर्वश्रेष्ठ कमांडर का पुरस्कार गोपाल टुडू को मिला. रांची में आयोजित गृह रक्षा वाहिनी खेल-कुद प्रतियोगिता 2024 में उत्कृष्ठ प्रर्दशन कर व्यक्तिगत स्पर्धा में तीन गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले मुकेश कुमार को और फुटबॉल-कबड्डी की स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ीयों को भी सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही