Search

 
 
 

हजारीबाग में आयोजित हुआ 378 प्रशिक्षु होमगार्ड का पासिंग आउट परेड

 
Hazaribagh: क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, गृह रक्षा वाहिनी, हजारीबाग में बुधवार को 378 प्रशिक्षु होमगार्ड का पासिंग आउट परेड हुआ. इन प्रशिक्षु होमगार्ड को 63 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इसमें कुल 381 प्रशिक्षु गृह रक्षक सम्मिलित हुए थे. जिसमें से कुल 378 प्रशिक्षु गृह रक्षकों द्वारा शपथ लिया गया. गौरतलब है कि हजारीबाग में बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे गृह रक्षकों को अनेकों प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया. टर्नआउट, व्यक्तिगत कवायद, रायफल प्रशिक्षण, गार्ड/संतरी का कर्तव्य, नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, आधुनिक हथियार, यातायात, अनुशासन, आपदा प्रबंधन और श्रम से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षु गृह रक्षकों को समुचित प्रशिक्षण देने के लिए गृह रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों/कर्मियों के अलावा जिला बल के दो और जैप-7 के दो अनुभवी और दक्ष हवलदार को प्रतिनियुक्त किया गया था. पारण परेड के मुख्य अतिथि हजारीबाग रेंज के डीआईजी सुनील भास्कर और एसपी अरविंद सिंह रहे. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/police-station-in-charge-transferred-against-rules-in-hazaribagh/">हजारीबाग

में नियम के विरुद्ध थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही