Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसी देश की आर्थिक प्रगति में पासपोर्ट कार्यालय की बड़ी भूमिका- राज्यपाल

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को नामकुम में पासपोर्ट सेवा केंद्र रांची का नये परिसर में शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि किसी देश की आर्थिक प्रगति में पासपोर्ट कार्यालय की महती भूमिका है. अब हमारी आर्थिक गतिविधियां सिर्फ देश के अंदर तक सीमित नहीं रहकर वैश्विक हो गयी है. नित्य बदलते हुए परिवेश में युवाओं की भूमिका काफी बढ़ गयी है. वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं एवं प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं और इस दिशा में रांची स्थित यह क्षेत्रीय कार्यालय अहम भूमिका निभाएगा. कहा कि इस पासपोर्ट कार्यालय के द्वारा पासपोर्ट बनाने हेतु मोबाइल वाहन के द्वारा सेवा प्रदान की जायेगी. लोगों को कठिनाई से निजात देने एवं उन्हें सुविधा प्रदान करने के दिशा में इस कार्यालय का यह पहल काफी प्रशंसनीय है. इसे पढ़ें-  EC">https://lagatar.in/ec-will-only-decide-the-date-of-elections-ed-will-conduct-the-elections-supriyo/">EC

तो केवल इलेक्शन की डेट तय करेगी, चुनाव तो ED कराएगा- सुप्रियो

राज्यपाल ने अनुभव भी किया साझा

राज्यपाल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि किस प्रकार कोयंबटूर में पासपोर्ट कार्यालय के नहीं होने से आसपास के क्षेत्रों यथा- तिरुपुर, इरोड इत्यादि स्थानों के लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था. पासपोर्ट कार्यालय के खुलने के एक सप्ताह के अंदर लगभग 25 हजार आवेदन प्राप्त हुए. वहां पासपोर्ट कार्यालय खुलने से औद्योगिक गतिविधियां काफी तेज हुईं और कोयंबटूर, तिरुपुर एवं इरोड इत्यादि स्थानों का कारोबार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ा. उन्होंने उम्मीद प्रकट करते हुए कहा कि इस पासपोर्ट कार्यालय के खुलने से झारखंड में औद्योगिक एवं व्यपारिक गतिविधियां तेज होंगी, शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और झारखंड में विकास की गति तेज होगी. उनके द्वारा इस अवसर पर सांकेतिक रूप से आवेदकों को पासपोर्ट भी उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें-  शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-19-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।19 FEB।।अभ्यर्थियों ने निकाली JSSC की अर्थी।।टेरर फंडिंगः मुख्य आरोपी ब्रजेश भूमिगत।।झारखंड में मौसम ने ली करवट।।बिहारः तेजस्वी की विश्वास यात्रा पर सियासत।।यूपीः कल्कि मंदिर का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही