Search

 
 
 

पासवा के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम चंपाई से की मुलाकात

 
Ranchi :  पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने पासवा द्वारा आगामी 2 जुलाई को खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया. मौके पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बता दें कि पासवा द्वारा जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा में 70 प्रतिशत से अधिक अंक से उतीर्ण हुए 15 हजार मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही