Search

आज सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे पासवा के अध्यक्ष आलोक दुबे, बायोम के फर्जीवाड़ा की करेंगे शिकायत

Ranchi : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे गुरुवार को सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. वह रांची में संचालित बायोम कोचिंग संस्थान के फर्जीवाड़ा की शिकायत सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे. दुबे ने कहा कि हम मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मांग करेंगे कि कोचिंग संस्थानों के लिए भी एक नियम बनाया जाए. इसकी जानकारी आलोक दुबे, पासवा के सचिव राजेश गुप्ता, पासवा के उपाध्यक्ष लाल किशोर नाथ शाहदेव ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. बता दें कि शुभम संदेश हिंदी दैनिक ने 20 और 21 अप्रैल को बायोम इंस्टीट्यूट के फर्जीवाड़े से संबंधित खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था. पासवा ने इस खबर को गंभीरता से लिया है. वह इसी मुद्दे को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे.

बैनर और होर्डिंग उतारे बायोम, नहीं तो कराएंगे मामला दर्ज : आलोक दुबे

आलोक दुबे ने कहा कि बायोम 24 घंटे के अंदर अगर अपनी बैनर और होर्डिंग नहीं उतारती है तो वह जिस थाने के अंतर्गत लगी है, उस थाने में जाकर मुकदमा करेंगे. उन्होंने कहा कि उस बच्चे का वीडियो मेरे पास भी आया है. उसमें वह उनसे साफ कह रहा है कि झारखंड में मैंने कोई रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है. मुझे यह भी खबर मिली कि उस बच्चे को दिल्ली में जाकर धमकाया जा रहा है. हमारे जमाने में बिना कोचिंग कि लोग डॉक्टर-इंजीनियर बनते थे. कोचिंग वाले इस तरह के एक कंसेप्ट बना दिए हैं कि कोचिंग में आए बिना उनके जीवन का उद्धार नहीं होगा. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और राज्यसभा सांसद महुआ माजी इस कार्यक्रम में गए थे. उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी. यहां जाकर वह काफी पछतावा महसूस कर रहे हैं. इस तरह के जालसाज से जनप्रतिनिधियों को भी बचना चाहिए. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-meeting-between-terrorist-organization-pla-and-maoists-to-train-naxalites-in-jharkhand/">EXCLUSIVE

: झारखंड में नक्सलियों को ट्रेनिंग देने के लिए आतंकी संगठन पीएलए और माओवादियों के बीच हुई थी बैठक
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp