Search

 
 
 

आर्यभट्ट सभागार में गुरुवार को पासवा का ब्लड डोनेशन कैंप

 
Ranchi : प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) गुरुवार को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में ब्लड डोनेशन कैंप लगायेगा. इसका उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा करेंगे. मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति से सम्मानित एनएसएस स्वयंसेवक फलक फातिमा शामिल रहेंगी. ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम दिन के 11 बजे से शुरू होगा. पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने बताया कि स्वस्थ लोगों द्वारा किए गए रक्तदान का उपयोग गरीबों व जरूरतमंदों के लिए किया जाता है. धन व अन्य दान से भी महान रक्तदान है, क्योंकि यह जीवन देता है. उन्होंने कहा कि आजकल रक्तदान शिविर के आयोजनों में भारी कमी आयी है. रक्त दाताओं की भी भारी कमी देखने को मिल रहा है, जिसकी वजह से अस्पतालों में आए दिन रक्त की कमी के समाचार आते रहते हैं. रक्त की कमी के कारण कई रोगियों की जान तक चली जाती है. इसे भी पढ़ें – ऑटिज्म">https://lagatar.in/government-will-provide-financial-assistance-to-families-suffering-from-autism-chhavi-ranjan/">ऑटिज्म

पीड़ित परिवार को सरकार देगी आर्थिक सहायता : छवि रंजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही