Search

 
 
 

Patamada : बांगुड़दा हाई स्कूल को अन्वेषा संस्था ने किया आर्थिक सहयोग

 
  • अध्ययनरत छात्राओं के लिए खरीदा जाएगा सैनिटरी पैड इंसीनिरेटर
Patamada (Nanda Rajak) : पटमदा के बांगुड़दा स्थित 2 आदिवासी उच्च विद्यालय की छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड इंसिनरेटर खरीदने के लिए अन्वेषा संस्था, सोनारी की अल्पना भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रधानाध्यापक सुजीत कुमार सेठ को 15,000 रुपये का चेक सौंपा. उक्त राशि उन्होंने अपने निजी फंड से दी. ज्ञातव्य हो कि इस विद्यालय में लगभग 2000 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं. जिसमें 1200 से ज्यादा छात्राएं हैं. माहवारी के समय पैड को डिस्पोज करना एक समस्या है. उक्त समस्या के निदान के लिए पैड इंसिनरेटर मशीन नहीं थी. जिसके लिए उन्होंने सहयोग किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय का परिवेश देखकर वहां संगीत एवं आत्मरक्षा के शिक्षक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. मौके पर आशीष बनर्जी, चन्दना चटर्जी, ज्योत्षना मंडल, विश्वमिता ट्रस्ट की सचिव अमिता रानी, पतमदा डिग्री कॉलेज, जाल्ला के प्रो. विश्वनाथ महतो, विवेकानंद दरीपा, प्राण कृष्ण, सुब्रत, तिलोत्तमा, ज्योत्सना किंगशुक, वकील राम, शुभ्रा महतो, ज्योति तिग्गा, अर्पिता मिश्र आदि उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-will-continue-organizational-activities-till-merger-with-jdu/">Jamshedpur

: जदयू में विलय होने तक सांगठनिक गतिविधि जारी रखेगा भाजमो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही