Search

 
 
 

Patamada : पटमदा में 10 करोड़ की लागत से कोल्ड स्टोरेज तैयार, उद्घाटन 3 अक्टूबर को

 
  • पांच हजार एमटी है क्षमता, हजारीबाग की कंपनी करेगी संचालन
Patamada (Nanda Rajak) : पटमदा-बोड़ाम क्षेत्र के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग 3 अक्टूबर को पूरी होगी. बामनी में वर्षों से बनकर तैयार कोल्ड स्टोरेज का इस्तेमाल किसानों के लिए शुरू हो जाएगा. इसके संचालन का जिम्मा कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग ने हजारीबाग की कंपनी मेसर्स हजारीबाग होप एंड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को दिया है. 10 करोड़ की लागत से निर्मित कोल्ड स्टोरेज की क्षमता 5 हजार एमटी (मिट्रिक टन) है. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-police-broke-illegal-mahua-liquor-distillery/">Chandil

: पुलिस ने तोड़ा अवैध महुआ शराब भट्ठी
इस संबंध में एजेंसी से जुड़े सचिन खंडेलवाल ने बताया कि पटमदा क्षेत्र में शीत गृह (कोल्ड स्टोरेज) की कमी के कारण स्थानीय कृषक अपने उत्पादों का सुरक्षित भंडारण नहीं कर पाते थे. जिसके कारण उन्हें अपने सरप्लस उत्पादन को बिचौलियों के हाथों बिक्री करना पड़ता था. कोल्ड स्टोरेज होने के कारण किसान अपनी सुविधा के अनुसार उत्पाद बेच सकेंगे. इससे उनके आर्थिक हितों की रक्षा हो सकेगी. कृषकों के साथ-साथ क्षेत्र के व्यवसायी भी अपने उत्पादों को एक समयावधि तक कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षित भंडारण कर सकेंगे. विधायक मंगल कालंदी 3 अक्टूबर को इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे. मौके पर वेजफेड (सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी संघ लिमिटेड) के प्रबंध निदेशक अभिनव मिश्रा भी मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें :  पलामू:">https://lagatar.in/cleanliness-drive-in-the-city-on-gandhi-jayanti/">पलामू:

गांधी जयंती पर शहर में चला स्वच्छता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही