Search

 
 
 

Patamada : लावा पंचायत में ज्ञान केंद्र खुला, विधायक प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन

 
Patamada (Nanda Rajak) : पटमदा प्रखंड के लावा पंचायत सचिवालय में पंचायत ज्ञान केंद्र खोला गया है. केंद्र का उद्घाटन रविवार को विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने किया. समारोह में विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि पंचायतों में ज्ञान केंद्र खोला जाना एक अच्छी पहल है. इससे विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है. पटमदा दक्षिणी के जिला पार्षद प्रदीप बेसरा ने कहा कि इस ज्ञान केंद्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों के अलावा अखबार और मैगजीन भी नियमित रूप से छात्र-छात्राओं को मिले, ताकि उससे भी ज्ञान अर्जित कर सकें. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-server-down-for-the-second-day-women-disappointed-when-they-came-to-submit-the-form-of-mainiya-yojana/">Adityapur

: दूसरे दिन भी सर्वर डाउन, मंईयां योजना का फॉर्म जमा करने पहुंचीं महिलाएं निराश
इससे पूर्व मुखिया कानुराम बेसरा ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि इस ज्ञान केंद्र से क्षेत्र के विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा. पंसस बृंदावन दास ने कहा कि इसके सफल संचालन हेतु निगरानी की जरूरत है, ताकि इसका वास्तविक लाभ मिले और सरकार का उद्देश्य भी पूरा हो. मौके पर पटमदा उत्तरी के जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, बीडीओ पियुषा शालीना डोना मिंज, वॉर्ड सदस्य अश्विनी दास, पंचायत सचिव घनश्याम महतो, अश्विनी महतो व फूलचांद कुंभकार के अलावा पंचायती राज पदाधिकारी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-group-of-65-muslim-pilgrims-leaves-for-ajmer-sharif-fatehpur-sikri-and-agra/">Jamshedpur

: 65 मुस्लिम तीर्थ यात्रियों का दल अजमेर शरीफ, फतेहपुर सिकरी व आगरा के लिए रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही