Search

 
 
 

Patamada : बांगुड़दा में अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, चालक की मौत

 
Patamada (Nanda Rajak) : कमलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांगुड़दा स्थित मां काली होटल के समीप गुरुवार को सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई. युवक की मोटरसाइकिल बराभूम- बांदोवान मुख्य सड़क पर स्थित पुलिया की रेलिंग से अनियंत्रित होकर टकरा गई. घटना में गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे पटमदा के माचा स्थित सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के बांदोवान थाना क्षेत्र के सुपुरुड़ी गांव निवासी विकास कर्मकार के रूप में की गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिजन सीएचसी पहुंचे. जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-congress-party-flag-lowered-at-half-mast-for-24-hours-all-political-programs-cancelled/">Jamshedpur

: कांग्रेस ने 24 घंटे के लिए आधा झुकाया पार्टी का झंडा, सारे राजनैतिक कार्यक्रम रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही