Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Patamada : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कैंप में महिलाओं का हंगामा

Patamada (Nanda Rajak) : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के पोर्टल में अब तक अपेक्षाकृत सुधार नहीं होने से सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड के सभी पंचायत सचिवालयों में आयोजित कैंपों में महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई. समय पर काम नहीं होने से महिलाओं के सब्र का बांध टूटने लगा है. यही वजह है कि पश्चिम बंगाल सीमा से सटे ओड़िया पंचायत में सैकड़ों महिलाओं ने सोमवार को खूब हंगामा किया. महिलाओं के आक्रोश का शिकार डाटा एंट्री ऑपरेटर बन रहे हैं. ओड़िया पंचायत के निवासी मधुसूदन ने बताया कि शनिवार को यहां 5 और रविवार को सिर्फ 1 ही ऑनलाइन आवेदन भरा गया है और आज सुबह से दोपहर साढ़े 12 बजे तक एक भी काम नहीं हुआ है. जबकि यहां 4 ऑपरेटर सिस्टम लेकर बैठे हुए हैं. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-abhishekam-of-shivalinga-was-done-on-the-third-monday/">Chakradharpur

: तीसरी सोमवारी पर शिवलिंग का किया अभिषेक
इसी तरह का हाल सभी पंचायतों में है. लोगों का कहना है कि बिना तैयारी के ही इस योजना का शुभारंभ नहीं किया जाना चाहिए था. क्योंकि खेती के इस मौसम में लोगों का कीमती वक्त बर्बाद हो रहा है. सावन का महीना ऐसा होता है कि किसान परिवार से जुड़े लोग अन्य सभी कामों को छोड़ सिर्फ और सिर्फ खेती का ही काम करते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अधिकारियों की लापरवाही के कारण कहीं महंगा न पड़ जाए. भले ही 1000 रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि की योजना लागू करके सरकार इसका फायदा चुनाव में उठाने का मन बनाई हो मगर जल्द से जल्द पोर्टल में सुधार या सर्वर काम नहीं किया तो लोगों के बीच नेगेटिव मैसेज चला जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jdu-district-president-congratulated-saryu-rai/">Jamshedpur

: जदयू जिलाध्यक्ष ने सरयू राय को बधाई दी

देर रात से कतार में लग रही महिलाएं

रविवार की देर रात से सोमवार की दोपहर तक पटमदा पंचायत मंडप में अपनी बारी के इंतजार में बैठी कुछ महिलाएं आपस में चर्चा कर रही हैं कि शायद सरकार के खजाने में उतनी राशि है ही नहीं. इसलिए इंटरनेट काम नहीं करने का बहाना बनाया जा रहा है. ताकि एक साथ सभी योग्य महिलाओं का आवेदन नहीं भरा जा सके. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-announcement-of-12-member-team-of-jharkhand-muay-thai/">Jamshedpur

: झारखंड मुआय थाई की 12 सदस्यीय टीम की घोषणा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही