Search

 
 
 

पटमदा : बोड़ाम का जल मीनार निकासी नाली के अभाव में हुआ बेकार

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : बोड़ाम प्रखंड के हाट तोला में 15वें वित्त आयोग के तहत 3 लाख 76 हजार 500 की राशि से निर्मित होने के बाद भी जल मीनार अनुपयोगी बना हुआ है. आसपास के दुकानदारों के अनुसार हाट बाजार में पेयजल की समस्या के निदान के लिए जल मीनार तो लगा दिया गया है, लेकिन जल मीनार के बेकार जल की निकासी के लिए कुछ प्रबंध नहीं किया गया है. इसे भी पढ़ें : विश्व">https://lagatar.in/world-tribal-day-shobha-yatra-taken-out-in-main-road-mla-shilpi-neha-tirkey-joined/">विश्व

आदिवासी दिवस : मेन रोड में निकाली गई शोभा यात्रा, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की हुई शामिल
ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिदिन इस स्थान पर शाम को सब्जी का डेली मार्केट लगाया जाता है. ऐसे में जल मीनार का उपयोग होने से जल मीनार का बेकार पानी दुकानदारों की दुकान तक पहुंच जाता है, जिससे दुकानदारी करने में काफी समस्या उत्पन्न होती है. दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि इस जल मीनार के पास निकासी नाली का निर्माण करवाया जाए, तभी सभी दुकानदार इस जल मीनार का उपयोग कर पाएंगे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-world-tribal-day-celebrated-with-gaiety/">किरीबुरू

: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही