Search

 
 
 

पटमदा : आपूर्ति विभाग का अर्धनिर्मित गोदाम झाड़ियों में तब्दील

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : आज भी एक ही प्रखंड से पटमदा व बोड़ाम प्रखंड के डीलरों को आपूर्ति विभाग द्वारा चावल का आबंटन किया जाता है. गोदाम के अभाव में एक ही गोदाम में दोनों प्रखंडों के चावल को रखने में काफी मुश्किल होती है. हालांकि गोदाम के निर्माण को लेकर विभाग द्वारा पैसा निर्गत कर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोदाम निर्माण का शिलान्यास भी वर्ष 2015 में किया गया था. लेकिन न तो गोदाम पूर्ण हुआ और न ही विभाग की मनसा पूर्ण हुई. ऐसे में गोदाम वर्तमान समय में भी अधूरी स्थिति में झाड़ियों से घिरा हुआ है. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-food-safety-department-remembers-adulterants-only-on-festivals/">सरायकेला

: खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों पर ही याद आते हैं मिलावटखोर

चिरूडीह में भी दो गोदाम निर्माण का कार्य अधूरा

इस गोदाम के बनने से विभाग को काफी सहूलियत होती. लेकिन आज इसमें सरकार के पैसे की बर्बादी होती दिख रही है. इतना ही नहीं विभाग द्वारा बोड़ाम के चिरूडीह में भी कई साल पहले दो आपूर्ति विभाग के गोदाम के निर्माण स्थल का शिलान्यास करवाया गया. लेकिन वह भी पूरी तरह अधूरा पड़ा हुआ है. ऐसे में सरकार को किसी भी भवन का निर्माण करवाने के साथ उसके पूर्ण होने से उपयोगिता तक की जिम्मेदारी विभाग को देने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-shopkeepers-of-the-main-market-demanded-the-construction-of-the-drain-of-the-chieftain/">किरीबुरू

: मेन मार्केट के दुकानदारों ने मुखिया से की नाली का निर्माण कराने की मांग
 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही