Search

 
 
 

पटमदा : झारखंड से बंगाल को जोड़ने वाली सड़क तालाब में तब्दील

 
Patamda ((Mithilesh Tiwari) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में झारखंड को बंगाल से जोड़ने वाली सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई हैं. सड़क पर छोटे चार पहिया वाहनों और बाइक का चलना काफी मुश्किल हो गया है. बड़ा बाजार-बंधवान सड़क जर्जर हो गई है. बारिश होने के बाद सड़क के पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/there-will-be-intermittent-rain-thunder-and-thunderstorms-in-many-districts-of-jharkhand-till-tomorrow-morning/">झारखंड

के कई जिलों में कल सुबह तक रुक-रुक कर होगी बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना
इस संबंध में समाजसेवी सुरेश प्रसाद केडिया ने कहा कि इस सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है. दिन-रात हजारों वाहनों का परिचालन इस सड़क से होता है. झारखंड और बंगाल को जोड़ने वाली ये मुख्य सड़क है. काफी लंबे समय पहले सड़क का निर्माण हुआ था, लेकिन अब इसकी स्थिति बदतर हो गई है. साहेब बांध के पास कई जानलेवा गड्ढे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटना होती है. इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. जल्द इस सड़क का निर्माण प्रशासन और सरकार को करवाना चाहिए, ताकि जनता की समस्या का समाधान हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही