Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाटन विधायक पुष्पा देवी ने मृत मजदूर के आश्रितों को दिये 4 लाख

Advertisement
Advertisement
Patan (Palamu) :  पाटन की विधायक पुष्पा देवी ने गुरुवार को कररकला के मृत प्रवासी मजदूर की आश्रित शारदा देवी को  मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये का चेक दिया. मौके पर पूर्व एमपी मनोज कुमार, सीओ लाल बाबू, बीडीओ मनोज कुमार तिवारी, अंचल कार्यालय के प्रधान सहायक अमित कुमार,  प्रधान सहायक प्रखंड मृत्युंजय कुमार सिंह सहित भाजपा के अशोक तिवारी, संजय सिंह आदि उपस्थित थे. मई 2020  में कोरेना लॉकडाऊन के दौरान पाटन अंचल अंतर्गत कररकला गांव के प्रवासी श्रमिक अनूप प्रताप मांझी उर्फ अनुज की यवतमाल से घर वापसी के क्रम में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. घटना के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा मृत परिवार के आश्रित को चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई थी.

आश्रित को बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी

श्रम अधीक्षक पलामू ने मृत प्रवासी मजदूर के परिजन को सहायता देने हेतु मई 2020  में ही पत्राचार किया था. मुख्यमंत्री राहत कोष का चेक देते समय मृत प्रवासी मजदूर की पत्नी की दर्द एक बार पुनः ताजा हो गया.  विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के समय कठिन मंजर को लोगों देखा है. कितने लोगों ने रास्ते मे जान गंवा दिया. उनके बच्चे एवं आश्रित आज विपरीत परिस्थितियों को झेल रहे हैं. मुख्यमंत्री राहत कोष की निधि से आश्रित परिवार को बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी.

कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सजग रहें

मनोज कुमार ने दुख जताते हुए कहा कि कोरोना एवं लॉकडाउन सभी लोगो के लिए त्रासदी साबित हुई है. अभी  तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए सजग रहें,  मास्क जरूर पहनें एवं सोशल डिस्टेस्टिंग का पालन करें. स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय बनाकर गाइड लाइन के तहत रहने से ही संक्रमण को रोका जा सकता है. इसे भी पढ़ें – Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-on-the-instructions-of-mithilesh-thakur-jmm-reached-ghasi-tola-distributed-blankets/">Lagatar

Impact: मिथिलेश ठाकुर के निर्देश पर झामुमो नेता पहुंचे घासी टोला, किया कंबल वितरण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही