Search

पतंजलि फूड्स अगले पांच साल में 1,500 करोड़ करेगी निवेश, पाम तेल पर होगा ज्यादा फोकस

NewDelhi :   बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने अगले पांच साल में 1,500 करोड़ के निवेश की योजना बनायी है. अगले पांच साल में कंपनी 1,200 से 1,500 करोड़ का पूंजीगत व्यय करेगी. 1500 करोड़ का अधिकांश हिस्सा चौथे और पांचवें साल में निवेश होगा. पाम तेल के कारोबार में सबसे ज्यादा निवेश करना कंपनी का लक्ष्य है. इस बात की जानकारी कंपनी के सीईओ संजीव अस्थाना ने दी है. (पढ़ें, 2024">https://lagatar.in/great-potential-in-2024-lok-sabha-elections-for-upa-3-said-kapil-sibal/">2024

के लोकसभा चुनाव में यूपीए-तीन की काफी संभावना है : कपिल सिब्बल)

बिस्कुट कारोबार से कंपनी ने 1,200 करोड़ का राजस्व कमाया

वर्तमान समय में कंपनी का कारोबार 31,000 करोड़ रुपये से अधिक का है. वहीं अगले पांच साल में कारोबार का विस्तार कर 45,000-50,000 करोड़ करने का लक्ष्य है. ‘न्यूट्रास्यूटिकल्स’, हेल्थ बिस्कुट, न्यूट्रेला बाजरा-आधारित अनाज और ड्राई फ्रूट्स में प्रीमियम पेशकश के जरिये इस लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी. कंपनी के न्यूट्रेला ब्रांड का विस्तार हो रहा है. बिस्कुट कारोबार के जरिये कंपनी ने 1,200 करोड़ का राजस्व कमाया है. वहीं इस साल बिस्कुट कारोबार को 1,500 करोड़ रुपये से अधिक पर पहुंचाने का लक्ष्य है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-raw-chief-said-about-jammu-and-kashmir-congress-made-a-mistake-by-removing-mufti-mohammad-from-the-post-of-cm/">पूर्व

RAW चीफ ने जम्मू-कश्मीर को लेकर कहा, मुफ्ती मोहम्मद को CM पद से हटाकर कांग्रेस ने गलती की थी

खाद्य तेल और पाम तेल के कारोबार का विस्तार कर रही कंपनी

संजीव अस्थाना ने बताया कि कंपनी के पास लगभग 64,000 हेक्टेयर जमीन है. कंपनी पहले से बड़े पैमाने पर खाद्य तेल और पाम तेल का कारोबार कर रही है. अब राष्ट्रीय मिशन के तहत,  पूर्वोत्तर के पांच राज्यों (असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड) में पांच लाख हेक्टेयर पर पाम की खेती की जायेगी. अस्थाना ने बताया कि कंपनी दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश में पहले से बड़े स्तर पर मौजूद हैं. अब कंपनी तेलंगाना और कर्नाटक में बड़े स्तर पर जा रही है.  इसके अलावा कंपनी अन्य राज्यों ओड़िशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी अपनी पहुंच बढ़ा रही है. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/7-year-old-ashine-brought-laurels-to-jharkhand-won-two-medals-in-india-open-international-karate-championship/">7

वर्षीय आशाइन ने बढ़ाया झारखंड का मान, इंडिया ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीते दो पदक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//