Search

 
 
 

झारखंड कैडर की आइएएस वंदना दादेल के सीएस रैंक में प्रमोशन का रास्ता साफ, मिली मंजूरी

वंदना दादेल को एक जनवरी से औपचारिक रूप से मुख्य सचिव रैंक का लाभ मिलेगा. वर्तमान में झारखंड कैडर के तीन सीएस रैंक के अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्त में हैं.  इसमें शैलेश कुमार सिंह भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव हैं.  शैलेश सिंह 1991 बैच के अफसर हैं. वे 31 मार्च 2026 को रिटायर हो जायेंगे.
 

 Ranchi :    झारखंड कैडर की आइएएस वंदना दादेल को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति देने का साफ साफ हो गया है. जानकारी के अनुसार सरकार ने इससे संबंधित संचिका पर अपनी सहमति दे दी है.

 वंदना दादेल को सीएस रैंक का लाभ एक जनवरी 2026 से मिलेगा. जल्द ही इसका आदेश जारी किया जायेगा.वंदना दादेल 1996 बैच की आइएएस हैं. 


वर्तमान में सीएस रैंक के तीन अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में 


वर्तमान में झारखंड कैडर के तीन सीएस रैंक के अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्त में हैं.  इसमें शैलेश कुमार सिंह भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव हैं.  शैलेश सिंह 1991 बैच के अफसर हैं. वे 31 मार्च 2026 को रिटायर हो जायेंगे. 

 

1992 बैच की निधि खरे केंद्र में उपभोक्ता मामले की सचिव हैं और 1995 बैच के सत्येंद्र सिंह केंद्र में कैबिनेट सचिवालय में  एडिशनल सेक्रेट्री के पद पर कार्यरत हैं. 

 

झारखंड  में  मुख्य सचिव सहित तीन सीएस रैंक के अफसर हैं


झारखंड में मुख्य सचिव सहित तीन सीएस रैंक के अफसर हैं. मुख्य सचिव अविनाश कुमार 1993 बैच के अफसर हैं.  राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव  नितिन मदन कुलकर्णी 1995 बैच के अफसर हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह 1995 बैच के अफसर हैं. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही