Search

 
 
 

पठान मूवी का ट्रेलर हुआ लॉन्च, एक्शन करते दिखे शाहरुख खान

 
Lagatar Desk: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर में शाहरुख खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है. ट्रेलर में शाहरुख खान को देखकर उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं. दीपिका की हॉटनेस, जॉन अब्राहम के एक्शन और विशाल-शेखर के जबरदस्त म्यूजिक ने चार चांद लगा दिए हैं. फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी. इसे भी पढ़ें:  पंजाब">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-in-punjab-today-rahul-gandhi-will-visit-amritsars-golden-temple/">पंजाब

में भारत जोड़ो यात्रा : आज अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने जायेंगे राहुल गांधी

ट्रेलर में क्या है खास ?

  पठान में शाहरुख खान एक सोल्जर बने हैं. वे आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाएंगे. जॉन अब्राहम भारत पर अटैक करने की प्लानिंग करते हैं. लेकिन किंग खान उनके इन इरादों को पूरा नहीं होने देंगे. अपने देश को आतंकी हमले से बचाने के लिए शाहरुख अपने वनवास को छोड़ एक्शन मोड में आ जाते हैं और इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है. ट्रेलर फुल एक्शन से भरपूर है. शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की खूंखार जंग कुछ ही सेंकेड्स में आप में जोश भर देती है. `पठान` के ट्रेलर में शाहरुख को दमदार एक्शन अवतार में देखने के बाद फैंस के लिए फिल्म का इंतजार करना ही भारी हो गया है. शाहरुख के किलर एक्शन के साथ उनके लुक्स, फिजिक्स और दीपिका संग रोमांटिक केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया है. ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि शाहरुख नए साल में बड़ा धमाका करने वाले हैं. इसे भी पढ़ें:  वकीलों">https://lagatar.in/lawyers-strike-continues-work-affected-know-what-lawyers-say/">वकीलों

की हड़ताल जारी, कामकाज प्रभावित, जान‍िये क्‍या कहते हैं वकील
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही