Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पथरगामा : विधायक अमित मंडल ने किया स्कूल में कक्षा भवन का शिलान्यास

Pathargama (Godda) : विधायक अमित मंडल ने मंगलवार को पथरगामा एनजी प्लस टू उच्च विद्यालय में बालक वर्ग के दस अतिरिक्त कक्षा भवन का शिलान्यास किया. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची से आवंटित 14 लाख की राशि से कक्षा भवन का निर्माण होना है. विधायक ने इस मौके पर पथरगामा बालिका उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति की बैठक में हिस्सा लिया. जहां उन्होंने बालिका उच्च विद्यालय का नामकरण जमीन दाता के नाम पर मो.कबूतरी बालिका उच्च विद्यालय करने का प्रस्ताव दिया. साथ ही स्कूल की चहारदीवारी व ऊपरी तल में घेराबंदी, मीटिंग हॉल, साइकिल स्टैंड आदि बनाने का प्रस्ताव भी आया. [caption id="attachment_555022" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/VIDHAYAK-SHILANYASH-2-300x208.jpg"

alt="" width="300" height="208" /> कक्षा भवन के शिलान्यास के मौके पर विधायक व अन्य[/caption] इसके बाद विधायक पथरगामा अंदर बाजार स्थित काली मंदिर पहुंचे. जहां कमेटी के सदस्यों ने मंदिर निर्माण में सहयोग की मांग रखी. जिस पर विधायक अमित मंडल ने पचास हजार रुपया व पेवर्स ब्लॉक देने की बात कही. विधायक अमित मंडल के साथ थाना प्रभारी अरुण कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुबोध साह, महामंत्री संजय झा, पथरगामा मुखिया प्रतिनिधि उज्जवल कुमार भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष रितिक राजा, राजीव कुमार भगत, गोपाल भगत सहित कई भाजपा नेता साथ चल रहे थे. यह">https://lagatar.in/godda-youth-dies-after-coming-under-the-grip-of-hiv">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही