Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह सदर अस्पताल में खुला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पैथोलॉजी लैब

Advertisement
Advertisement

डेंगू, मेनिनजाइटिस, थायराइड की कम शुल्क पर हो सकेगी जांच

Giridih : सदर अस्पताल, गिरिडीह में अत्याधुनिक पैथोलॉजी लैब का शुभारंभ हो गया है. विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लैब का उद्घाटन किया. हाइटेक मशीनों से लैस इस लैब में अब डेंगू, मेनिनजाइटिस, थायराइड सहित अन्य तरह की बीमारियों की जांच की सुविधा मिलेगी. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा की मानें, तो यहां बाजार दर से काफी कम शुल्क पर सैंपल की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार से एमओयू के बाद अस्पताल में जो पैथोलॉजी लैब स्थापित किया गया है, उससे भी बेहतर सुविधा अब कम कीमत पर दी जाएगी. आयुष्मान कार्डधारी मरीजों की सभी तरह की जांच नि:शुल्क की जाएगी. ज्ञात हो कि डेंगू की जांच के लिए सैंपल पहले रांची भेजा जाता था. रिपोर्ट आने में 2 से 3 दिन लग जाते थे. अब सदर अस्पताल में अत्याधुनिक लैब खुल जाने से मरीजों का ऐसी समस्याओं से निजात मिलेगी. सिविल सर्जन ने बताया कि जांच की जो सुविधा राजधानी सहित पूरे झारखंड में उपलब्ध है, वह मरीजों को अब गिरिडीह में ही मिलेगी. उद्घाटन समारोह में विधायक सुदिव्य सोनू ने कहा कि गिरिडीह बड़ी आबादी वाला जिला है, लेकिन यहां के लोगों को वैसी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही थीं. राज्य सरकार की मदद के बाद यह सब संभव हो पाया है. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एपीएन देव, वीरेंद्र कुमार, मोहम्मद नसीम आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-increase-in-business-on-durga-puja-increased-activity-in-banks/">धनबाद

: दुर्गा पूजा पर कारोबार में तेजी, बैंकों में बढ़ी चहल-पहल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही