Search

 
 
 

रिम्स में मरीज को मिला नया जीवन, सिर में तीन किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

 
Ranchi : रिम्स के न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी विभाग में 17 वर्षीय लड़की के सिर में करीब 3 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन किया गया है. चाईबासा निवासी इस लड़की को जन्म से सिर और गर्दन के पीछे एक ट्यूमर था. इस वजह से चलने, सिर तथा गर्दन हिलाने में काफी परेशानी होती थी| इसे मेडिकल की भाषा में प्लेक्सीफॉर्म फॉर्म न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस कहते हैं| परिजनों ने कई अस्पतालों में इलाज के लिए भाग दौड़ की, लेकिन ऑपरेशन की जटिलता को देखते हुए सभी ने इलाज करने से इनकार कर दिया| अंततः इसे रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में प्रो (डॉ) सीबी सहाय की यूनिट में भर्ती कराया गया. न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की टीम ने कई घंटों तक चले जटिल ऑपरेशन के द्वारा ट्यूमर को हटाया| यह ट्यूमर काफी बड़ा था. रक्तस्राव वाला ट्यूमर होने की वजह से टीम को ऑपरेशन करने में काफी परेशानी हुई. ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति बेहतर बताई गयी है. स्वस्थ्य होने पर उसे छुट्टी दे दी जायेगी. न्यूरो सर्जरी विभाग से डॉ सीबी सहाय, प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट से डॉ विक्रांत, निश्चेतना विभाग से डॉ सौरभ के अलावा डॉ राजीव, डॉ दीपक, डॉ विकास, डॉ रवि, डॉ संजीव, डॉ प्रतिभा, डॉ मोनिका, डॉ अमृता, डॉ सचिन, डॉ सुरभि, डॉ नरेश इत्यादि इस ऑपरेशन में शामिल हुए.इसके अलावा ओटी टेक्नीशियन व अन्य टीम में सुनील, मंटू,सौरव, विनीता, डॉली शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही