Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही दवा, परिजन परेशान

Advertisement
Advertisement
सरकार के निर्देशानुसार स्वास्थ्य केंद्रों पर दवा की हो रही आपूर्ति : दीपक कुमार Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को दवा नहीं मिल पा रही है. इससे मरीजों के परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मरीज के परिजन बाहर से दवा लाने को विवश हैं. हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में दवा उपलब्ध नहीं होने की सूचना पूर्व में भी चिकित्सकों द्वारा जिला मुख्यालय को दी जा चुकी है. लेकिन अब तक अस्पताल को दवा उपलब्ध नहीं कराया गया है. अस्पताल के एक चिकित्सक ने दवा नहीं होने की लिस्ट भी मीडिया कर्मियों को दिखाया था. इस संबंध में हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि जिला मुख्यालय को दवा देने के लिए सूची भेजी गई है. लेकिन वहां से 25 प्रतिशत ही दवा मिलती है. जिस कारण दवा कम पड़ जाती है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवा उपलब्ध रहती है तो मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जाती है. परिजनों को कोई भी परेशानी नहीं होती है. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-is-this-a-medicine-shop-or-a-childrens-clinic/">हुसैनाबाद

: यह दवा दुकान है या चिल्ड्रेन क्लीनिक?

दवा नहीं रहने से इमरजेंसी में होती है परेशानी

बता दें कि हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार द्वारा कई बार अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था. दवा नहीं रहने की बात उन्हें बतायी गयी थी. लेकिन अभी तक इस मामले सुधार नहीं हुआ है. इधर मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा लिखी दवा अस्पताल में नहीं मिलती है. मरीजों ने कहा कि सबसे अधिक परेशानी रात में होती है. बाहरी दवा दुकान बंद रहने के कारण कई मरीज काल के गाल में समा जाते हैं. इसे भी पढ़ें-आदिवासियों">https://lagatar.in/upliftment-of-tribals-was-never-on-the-agenda-of-congress-babulal-marandi/">आदिवासियों

का उत्थान कांग्रेस के एजेंडे में कभी नहीं रहा : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही