Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मरीज, दिव्यांग, महिला व विशेष कारण वाले शिक्षकों का पहले होगा अंतर जिला तबादला

Ranchi : झारखंड के शिक्षकों को एक जिले से दूसरे जिले (अंतर जिला) में तबादले की सुविधा जल्द मिलने वाली है. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है. अंतर जिला तबादले में सबसे पहले मरीज, दिव्यांग, महिला एवं अन्य विशेष कारण वाले शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी. बीते दिसंबर माह में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने अपने आवास पर विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद उन्होंने कहा था कि जल्द ही विभाग शिक्षकों के तबादले की पहल शुरू करेगा. राज्य में शिक्षकों का अंतर जिला तबादला पिछले दो सालों से लंबित है.

जिले में बने जोन के आधार पर होगा तबादला

इसके बाद प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षकों का जिला स्तर पर बने पांच जोन के आधार पर तबादला किया जाएगा. जिन पांच जोन में होगा तबादला, उनमें शामिल हैं पहला जोन : जिला मुख्यालय और नगर निगम क्षेत्र के शहरी स्कूल दूसरा जोन : जिला मुख्यालय और नगर निगम में 10 किलोमीटर के अंदर के स्कूल तीसरा जोन : प्रखंड, नगर परिषद, नगर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल चौथा जोन : प्रखंड मुख्यालय से पांच किलोमीटर के अंदर वाले सुदूरवर्ती स्कूल पांचवां जोन : प्रखंड मुख्यालय से 5 से अधिक किलोमीटर वाले सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्कूल

पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए पोर्टल से होगा तबादला

शिक्षकों के तबादले में पूरी तरह से पारदर्शिता हो, इसके लिए विभाग पोर्टल का उपयोग करेगा. विभाग ने प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के तबादला के लिए पहली बार पोर्टल तैयार किया है. जल्द ही पोर्टल को लांच किया जाएगा. ट्रांसफर पोर्टल के लिए विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक से उनके जिले में स्थित स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और वैकेंसी से जुड़ी रिपोर्ट मांगी थी. रिपोर्ट मिल चुकी है. तबादले की चाह रखने वाले सभी शिक्षकों का नाम पोर्टल में दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें – सुषमा">https://lagatar.in/sushma-baraik-shooting-ranchi-police-arrested-national-spokesperson-of-hum-party-danish-rizwan/">सुषमा

बड़ाइक गोलीकांड : रांची पुलिस ने हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही