Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में मरीजों का ओवरफ्लो, बेड फुल, फर्श पर इलाज कराना मजबूरी

Advertisement
Advertisement
Saurav Shukla Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में रोगियों के लिए बेड कम पड़ने लगे हैं. क्योंकि अचानक मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गयी है. ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी शिफ्ट होने के बाद लगा था कि स्थिति में सुधार होगी, लेकिन रोगियों को यहां बेड नसीब नहीं हो रहा है. रोगियों को भर्ती होने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. भर्ती होने के बाद भी घंटों स्ट्रेचर पर ही बिताना पड़ रहा है. कारण यह कि विभागों में भी बेड फुल हो चुके हैं. पहले सिर्फ न्यूरोसर्जरी के मरीजों का इलाज फर्श पर होता था, अब इस सूची में मेडिसिन और जेनरल सर्जरी विभाग भी शामिल हो चुके हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/445.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

मरीजों का इलाज करना हमारी प्राथमिकता- डॉ बी कुमार

मेडिसिन और सर्जरी विभाग के कॉरिडोर में भी दो दर्जन से ज्यादा गंभीर मरीज फर्श पर इलाजरत हैं. यहां नर्सें इन्हें दवा-इंजेक्शन व अन्य सुविधाएं मुहैया करा रही हैं. मेडिसिन विभाग के यूनिट इंचार्ज डॉ बी कुमार ने कहा कि मेरे यूनिट में भर्ती मरीज किडनी की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं. साथ ही अत्यधिक शराब के सेवन की वजह से लिवर फेल होने वाले मरीज भी भर्ती हो रहे हैं. कुछ वैसे भी मरीज हैं, जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक के बाद यहां भर्ती किया गया है. हमारी प्राथमिकता मरीजों का इलाज करना होता है.

रिम्स के मेडिसिन विभाग में 6 यूनिट

रिम्स के मेडिसिन विभाग में कुल 6 यूनिट हैं. प्रत्येक यूनिट में रिकमेंडेड बेड की संख्या 30 है, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ जाने के कारण प्रत्येक यूनिट में 48 बेड लगाए गए हैं. बावजूद इसके भर्ती होने वाले मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं हो रहा है.

बिना रेक्सीन के गद्दे पर इलाज करवाना मजबूरी

इधर, फर्श पर इलाज कराने वाले मरीज को ढंग का गद्दा भी नहीं मिल पा रहा है. गद्दे पर लगा रेक्सीन का कवर पूरी तरह से फट चुका है. इसी पर इलाज करवा रहे महेंद्र ने कहा - गरीब हूं, शायद इसीलिए यह दिन देखना पड़ रहा है. जबकि 2 सितंबर से फर्श पर इलाज करवा रही कालसी देवी की मां ने कहा कि रिम्स बड़ा अस्पताल है. लेकिन आप खुद यहां की व्यवस्था देख सकते हैं कि इलाज कैसे होता है. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-ncpcr-team-reached-dumka-to-investigate-the-murder-of-two-minor-daughters/">दुमका

:  दो नाबालिग बेटियों की हत्या की जांच के लिए दुमका पहुंची एनसीपीसीआर की टीम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही