Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉक्टरों की हड़ताल से परेशान रहे मरीज

Latehar : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक मार्च को जिले भर के डॉक्टर सांकेतिक हड़ताल पर रहे. इस दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़ कर ओपीडी समेत अन्य चिकित्सीय कार्य बाधित रहा. कई मरीज सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनका इलाज नहीं हो पाया. इस कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. बता दें कि गढ़वा के सिविल सर्जन के साथ मारपीट व रांची में डॉक्टर अंचल पर जानलेवा हमला के विरोध में आईएमए एवं झासा के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सक एक मार्च को हड़ताल में रहे. झासा के अध्यक्ष सह सिविल सर्जन डॉक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि विगत 15 दिनों में राज्य में आधा दर्जन चिकित्सकों के साथ मारपीट एवं दुर्व्यवहार की घटना सामने आयी है. आईएमए पलामू प्रमंडल के संयुक्त सचिव डॉक्टर एसके सिंह ने कहा कि चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करना जरूरी है. आइएमए चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर हमेशा आवाज उठा रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है. चिकित्सक सरकारी अस्पतालों में सीमित संसाधनों में कार्य कर रहे हैं. बावजूद सरकार चिकित्सकों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है. हड़ताल के दौरान चिकित्सक सदर अस्पताल में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की. मौके पर आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. शंभूनाथ चौधरी, डॉ. सुनील कुमार भगत, डॉ. श्रवन कुमार, डॉ. शोभना, डॉ. प्रियंका व डॉ. सीमा समेत कई चिकित्सक शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जिस">https://lagatar.in/pooja-singhal-reached-court-in-a-car-registered-in-name-pulse-hospital-which-is-being-investigated-by-ed/">जिस

पल्स हॉस्पिटल की जांच कर रहा ED, उसी के नाम से रजिस्टर्ड कार से कोर्ट पहुंची पूजा सिंघल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही