Search

 
 
 

धनबाद सदर अस्पताल में एक्स-रे की व्यवस्था नहीं होने से मरीज परेशान

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का अस्पताल प्रबंधन का दावा पूरी तरह से फेल हो रहा है. यहां एक्स-रे की कोई व्यवस्था नहीं है. नतीजतन हड्डी रोग से ग्रस्त मरीज बाहर से एक्स-रे कराने को मजबूर हैं. इस व्यवस्था से गरीब मरीजों को आर्थिक नुकसान के साथ जांच के लिए परेशान होना पड़ता है. ऑर्थो से संबंधित मरीजों को चिकित्सक की ओर से एक्स-रे कराने की सलाह देने पर मरीजों को बाहर का रास्ता देखना पड़ता है. अस्पताल प्रबंधन बेहतर चिकित्सीय उपचार व सुविधा के नाम पर बड़े-बड़े दावे करते नहीं थकता, परंतु हालात ठीक इसके विपरीत हैं. मरीजों को बाजार के किसी जांच केंद्र पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है. दुर्घटना में घायल या अन्य गंभीर मरीजों को अस्पताल प्रबंधन की ओर से रेफर कर दिया जाता है. सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि एक्स-रे मशीन लगाने की व्यवस्था की जा रही है, बहुत जल्द एक्स रे मशीन लगा दी जाएगी. इसके अलावा रेडियोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति की योजना है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/sun-shade-game-going-on-in-dhanbad-sultry-heat-disturbed/">धनबाद

में चल रहा धूप-छांव का खेल, उमस भरी गर्मी ने किया परेशान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही