Search

 
 
 

एचसीजी में मरीजों को मिलेगी पूर्ण कैंसर के इलाज की सुविधा

 
Ranchi: एचसीजी अब्दुर्र रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल रांची में मरीजों को अब पूर्ण कैंसर के इलाज की सुविधा मिलेगी. एचसीजी ने कैंसर की विभिन्न मामलों की विशेषज्ञता वाले अनुभवी चिकित्सकों की एक टीम तैयार कर ली है. एचसीजी ग्रुप के अफताब आलम अंसारी ने बताया कि झारखंड के मरीजों को रांची से बाहर इलाज के लिए नहीं जाना होगा. साथ ही मरीजों को सरकार के जरिए मिलने वाली विभिन्न योजनाओं से निशुल्क इलाज की सुविधा भी मिल सकेगी. इसे पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/dumka-mercury-medical-workers-performed-havan-for-the-wisdom-of-cm-hemant-soren/">दुमका

: सीएम हेमंत सोरेन को सद्बुद्धि के लिए पारा चिकित्साकर्मियों ने किया हवन
उन्होंने यह भी बताया कि कई बार मरीज राज्य के बाहर जाते हैं, वहां शुरुआती इलाज कराते हैं. उसके बाद फिर से रांची में ही हमारे पास रेफर होकर आ जाते हैं. ऐसे में हमारा अस्पताल यह प्रयास कर रहा है कि मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़े, एचसीजी में ही संपूर्ण इलाज मिल सकेगा. वहीं रिजनल बिजनस हेड प्रतीक जैन ने बताया कि अच्छा कैंसर अस्पताल वही होता है जहां कैंसर के इलाज के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो. मरीज को यहां से वहां भटकना नहीं पड़े. उन्होंने बताया कि न्यूक्लियर मेडिसिन, रेडिएशन, मेडिकल आंकोलॉजी, सर्जिकल आंकोलॉजी पीडियाट्रिक आंकोलॉजी की एक बहुत बड़ी टीम तैयार हुई है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/branch-of-ballen-di-louis-celebrity-salon-academy-opened-in-ranchi-deepak-prakash-inaugurated/">रांची

में खुली बलेन दी लुइ सेलिब्रिटी सैलून अकादमी की शाखा, दीपक प्रकाश ने किया उद्घाटन

ये डॉक्टर देंगे सुविधा

रेडिएशन आंकोलॉजिस्ट डॉ अफताब आलम अंसारी, सर्जिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ अमर प्रेम, आंकोसर्जन डॉ संदीप कुमार, आंकोसर्जन डॉ अभिमन्यू कदापथरी, मेडिकल आंकोलॉजिस्ट डॉ चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, डॉ सतीश शर्मा, डॉ नीरू ज्योत्सना, डॉ अभिषेक कुमार शिशु आंकोलॉजिस्ट मरीजों का इलाज करेंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही