Search

 
 
 

पटमदा : बोड़ाम उच्च विद्यालय में शिविर में 100 यूनिट रक्त संग्रह

 
Patamda (Mithilesh Tiwary) : बोड़ाम उच्च विद्यालय परिसर में एससी एसटी ओबीसी माइनोरिटी वेलफेयर सोसाइटी बोड़ाम प्रखंड और सहयोगी एमजीएम ब्लड बैंक जमशेदपुर ने रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसमें 100 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में युवाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, झामुमो नेता विजय मछुआ, भाजपा नेता विमल बैठा, पंसस परमेश्वर महतो, ग्राम प्रधान राधेश्याम सिंह, विभूति सिंह, प्रधानाध्यापक मजनू अंसारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मासूम">https://lagatar.in/the-accused-father-who-burnt-the-innocent-alive-arrested/">मासूम

को जिंदा जलाने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार
शिविर में आयोजक कमिटी के आशुतोष महतो ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा रक्तदान को लेकर काफी उत्साहित हैं. कमिटी द्वारा सभी रक्तदाताओं को फलदार पौधा दिया गया. शिविर को सफल बनाने में संस्था के आशुतोष महतो, मिहिर महतो, रमानाथ महतो, गणेश चंद्र महतो, नीलकमल महतो, क्षेत्रमोहन गोप, यादव महतो, चेतन महतो, बबलू स्वर्णकार, तापस महतो, ओमप्रकाश, विजय, शीतल गोप, महादेव गोप, शरत महतो, आदित्य महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही