Search

 
 
 

पटमदा : हर-हर महादेव के नारों से गूंजे सभी शिवालय

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : श्रावण माह की दूसरी सोमवारी को पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के सभी शिवालयों में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे. पटमदा के लावा, जोड़सा, लक्षीपुर, आगुईडांगरा, पटमदा थाना स्थित शिव मंदिर, कमलपुर स्थित शिवालय, कटिन डुगरी स्थित शिवालय, बोड़ाम के दलमा, गोरडीह, लावजोड़ा, पहाड़पुर सहित कई शिवालयों में भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-pension-acceptance-letter-to-the-beneficiaries-in-mahulia/">गालूडीह

: महुलिया में लाभार्थियों को मिला पेंशन स्वीकृति पत्र
बोड़ाम के दलमा में भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए बोड़ाम थाना प्रभारी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से तैनात किया गया था. थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया कि पहले से ही भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तैनात किया गया था. वहीं सुबह से बारिश शुरू होने से कुछ श्रद्धालुओं को पहुंचने में परेशानी हुई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही