Search

 
 
 

पटमदा : पशुपालन विभाग ने किसानों को पशुओं की देखभाल करने का दिया परामर्श

 
Patmada (Mithilesk Kumar Tiwari) : पशुपालन विभाग के जिला कार्यालय के निर्देश पर पटमदा और बोड़ाम प्रखंड के विभिन्न गांवो में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पशु पालकों के बीच नि:शुल्क दवा वितरण सह परामर्श शिविर लगाया गया. इस दौरान पटमदा प्रखंड के प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय बांगुडदा ने गोपालपुर, तिलाबनी, भुनी दिगारडीह, सुसनी, साजड़ा, चड़कपाथर आदि गांवो में शिविर लगाया. वहीं अन्य कई स्थानों पर भी शिविर का जल्द आयोजन किया जाएगा. गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड के बांगोई गांव में डॉ. वाईपी सिंह के नेतृत्व में विशेष पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया था. इसमे सैकड़ो किसानों को पशुओं की देखभाल करने सहित कई महत्वपूर्ण परामर्श दिया गया. वहीं पशुपालक किसानों के बीच नि:शुल्क दवा वितरण भी किया गया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-chairman-on-a-two-day-visit-from-october-14-will-inspect-the-mines/">किरीबुरू

: सेल अध्यक्ष 14 अक्टूबर से दो दिवसीय दौरे पर, खदानों का करेंगी निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही