Search

 
 
 

पटमदा : कटीन सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : कटीन सामुदायिक भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी की उपस्थिति में संपन्न हुई. बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई. कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर अभियान चलाने पर जोर देने की बात कही. कार्यकर्ताओं के संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि वर्तमान सोरेन सरकार आम जनता को प्रलोभन देकर सत्ता हासिल कर अपने वादों से पीछे हट रही है. राज्य का सर्वांगीण विकास भाजपा सरकार में ही संभव है.
इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-mla-took-stock-of-flood-affected-area/">बहरागोड़ा

: विधायक ने लिया बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में भाजपा नेता संदीप मिश्रा, कृपासिंधु महतो, विश्वजीत कुंभकार, आलोक केडिया, तापस केडिया, चतुरानंद मिश्रा, अरविंद मिश्रा, किसान महतो, सहदेव सिंह, मानिक शर्मा, बीरबल महतो, मुरारी मोहन पाल, दीपक गोराई, नगेन गोप, संजय प्रमाणिक, तुषार मिश्रा, मलिंद्र मिश्रा, भरत महतो, विश्वनाथ माझी, मनोज कुमार पाल सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही