Search

 
 
 

पटमदा : बीच-बचाव करने में भाजपा के मंडल महामंत्री हुए घायल, टीएमएच में भर्ती

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : बोड़ाम थाना क्षेत्र के भाजपा मंडल के महामंत्री सुकदेव सिंह को कुल्हाड़ी से चोट लगने के कारण गंभीर अवस्था में टीएमएच में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना पाकर भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने टीएमएच पहुंचकर उनका हाल जाना. मुचिराम बाउरी ने उनके परिजनों को ढ़ाढ़स बंधाया और किसी भी तरह का जरुरत पड़ने पर उन्हें सूचित करने की बात कही. मुचिराम बाउरी ने कहा कि मामले को लेकर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को भी सूचना दी गई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-13th-foundation-day-of-kolhan-university-on-13th-august-preparation-begins-retired-teachers-will-be-honored/">चाईबासा

: कोल्हान विवि का 13वां स्थापना दिवस 13 अगस्त को, तैयारी शुरू, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित

बीच-बचाई करने के दौरान घायल हुए सुकदेव सिंह

घटना के बारे में बोड़ाम थाना प्रभारी शंकर लकड़ा ने बताया की सुकदेव सिंह के पड़ोसी के घर में बीती रात को किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी. उनके लड़ाई में बीच बचाव करने पहुंचे सुकदेव को कुल्हाड़ी से उनके छाती में चोट लग गई. छाती में चोट होने के कारण सुकदेव सिंह लहूलुहान हो गए और बेहोश होकर गिर गए. उनको अचेत अवस्था में ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से रात में उन्हें टीएमएच में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत अभी ठीक है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cm-will-come-the-city-on-monday-will-pay-tribute-to-nirmal-mahto-in-chamaria-and-ulyan/">जमशेदपुर

: सोमवार को शहर आएंगे सीएम, चमरिया व उलियान में निर्मल महतो को देंगे श्रद्धांजलि

सुकदेव सिंह के छाती में लगा एक टाका

वही पूरे क्षेत्र में चर्चा है कि आपसी रंजिश के कारण सुकदेव सिंह पर कुल्हाड़ी से प्रहार करने की गई है. वहीं क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि सुकदेव सिंह के गर्दन को निशाना बना कर वार किया गया था पर निशाना चुकने के कारण उनके छाती पर चोट लगी. चिकित्सकों के मुताबिक सुकदेव सिंह के छाती में एक टाका लगा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही