Search

 
 
 

पटमदा:साउथ प्वाइंट स्कूल में बच्चों ने दिखाया हुनर

 
Patmada: पटमदा स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल गोबरघुसी में स्कूली बच्चों द्वारा आग व चूल्‍हा का उपयोग किए बगैर खाना बनाया गया. जिसमें फ्रूट चाट, वेज सैंडविच, मसाला चना दाल, भेलपुरी, सलाद, मीठा सैंडविच, मटर पनीर चाट, आदि व्यंजन थे. मौसम के अनुसार आम का शेक,  ठंडी स्वादिष्ट लस्सी भी तैयार किया गया. स्कूल के प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने खाना चखकर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की. इसे भी पढ़ें: बिहार">https://lagatar.in/bihar-facebook-whatsapp-banned-for-two-days-in-12-districts-cant-send-messages/">बिहार

: 12 जिलों में दो दिनों तक फेसबुक-व्हाट्सएप पर प्रतिबंध, नहीं भेज सकेंगे मैसेज

नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया

प्राचार्य ने कहा कि गर्मी के बढ़ते तापमान के साथ किचन का भी तापमान बढ़ जाता है. अगर हम देर तक किचन में रहना नहीं चाहते तो हमें इस प्रकार के व्यंजन बनाना चाहिए. इससे चूल्हे की गर्मी से राहत मिलेगी. प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया. स्कूल की शिक्षिका शिल्पी गुप्ता के मार्गदर्शन में सभी बच्चों ने इस आयोजन को संपन्न किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-heavy-vehicle-tramples-bike-rider-in-bistupur-death/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर में भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही