Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा : बोड़ाम के जनता दरबार में नहीं पहुंची डीसी, लोग निराश

Advertisement
Advertisement
Patmada (Mithilesh Tiwari) : झारखंड सरकार ने जनता की समस्यों के समाधान को लेकर जिला प्रशासन को प्रत्येक प्रखंड में जनता दरबार लगाए जाना का निर्देश द्या गया था. इसी कड़ी में सोमवार को बोड़ाम प्रखंड में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें जिले की उपायुक्त विजया जाधव की उपस्थित होने की सूचना जनता को दी गई थी. लेकिन सोमवार को आयोजित जनता दरबार में अपनी फरियाद लेकर पहुंची जनता डीसी मैडम के नही पहुंचने से निराश दिखी. बोड़ाम बीडीओ नजिया अफरोज ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर जनता दरबार लगाया गया था लेकिन क्षेत्र में स्थानीय विधायक के उपस्थित नहीं होने के कारण जिले की उपायुक्त की उपस्थित होने का कार्यक्रम स्थगित हो गया. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-partys-protest-against-poor-power-supply-on-30/">चांडिल

: लचर बिजली आपूर्ति के खिलाफ आजसू पार्टी का विरोध-प्रदर्शन 30 को

आयुष्मान कार्ड का किया गया आयोजन

पुर्व की सूचना के आधार पर प्रखंड कार्यालय में काफी संख्या में आम जनता ने पहुंचकर विभिन्न विभाग के स्टॉल में आवेदन सौंपा. इस दौरान सबर परिवारों के बीच आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया. जनता दरबार में पहुंची बंदरजलकोचा की सहागी पहाड़िया बताती हैं कि जनता दरबार में काफी दूर से पैदल पहुंचकर बरामदे में काफी देर तक इंतजार करती रही. जनता दरबार में किसको समस्या सुनाएं ये समझ में नहीं आ रहा था. स्टॉल खोजकर परेशान हो गई. आवास की मांग के लिए जनता दरबार में पहुंची थी. बोड़ाम के समाजसेवी फुलचांद सिंह के सहयोग से बीडीओ मैडम के पास जाकर समस्या सुनाई तो आवास जल्द मिलने का आश्वासन मिला. वही आधार कार्ड बनवाने वालों की लंबी कतार लगी रही. डीसी मैडम के आने की सूचना के कारण आम जनता भी काफी संख्या में पहुंची थी. किसी की समस्या का समाधान हुआ तो कई लोग निराश घर लौट गए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-congress-mandal-president-clashed-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में भिड़े भाजपा-कांग्रेस मंडल अध्यक्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही