Search

 
 
 

पटमदा : डिग्री कॉलेज जाल्ला का सरकारीकरण करने की सीएम से की मांग

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला का सरकारीकरण करने की मांग करते हुए एक प्रतिनिधिमंडल ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. इस दौरान पटमदा डिग्री कॉलेज के सचिव चंद्र शेखर टुडू, प्राचार्य सुमंत कुमार सेन, प्रोफेसर चंद्र शेखर महतो, विश्वनाथ महतो आदि उपस्थित थे. कॉलेज के सचिव चंद्र शेखर टुडू ने बताया कि काफी प्रयास के बाद जमींदाताओं और क्षेत्रीय जनता के सहयोग के बाद कॉलेज को स्थायी मान्यता मिली. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-with-respectable-agreement-the-strike-of-konara-villagers-ends/">हजारीबाग:

सम्मानजनक समझौते के साथ कोनरा ग्रामीणों का धरना खत्म
इसके बाद से कॉलेज में ग्रामीण छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई कर क्षेत्र को एक पहचान दिलाई. लेकिन क्षेत्रवासियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मान्यता प्राप्त कॉलेज का शिक्षण शुल्क देने में सक्षम नहीं हैं. ज्ञापन में प्रतिनिधिमंडल द्वारा जल्द पटमदा डिग्री कॉलेज का सरकारीकरण करने की मांग की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही