Search

 
 
 

पटमदा : सुख, समृद्धि के लिए भक्तों ने की मां विपदतारिणी की पूजा

 
Patamada : पटमदा और बोड़ाम क्षेत्र में कई मंदिरों में मंगलवार को माता विपदतारिणी की पूजा श्रद्धालुओं ने काफी उल्लास से किया. बांगुड़दा गांव में दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर, लाल धागा बांधकर परिवार की विपदा हरण करने की कामना की. और माता से आशीर्वाद प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-guru-hargobinds-prakash-parv-will-be-celebrated-on-sunday/">जमशेदपुर

: रविवार को मनाया जाएगा गुरु हरगोविंद जी का प्रकाश पर्व

सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को मांग में सिंदूर लगाती है

वहीं माचा गांव के गंधेश्वरी मंदिर में बंगाली संप्रदाय सहित आस-पास के कई गांव से महिलाओं ने प्रसाद की थाली लेकर मंदिर में पुजारी से पुजा करवा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की. बांगुड़दा के सुमंत सेन ने बताया कि रथ यात्रा के बाद आने वाले पहले शनिवार और मंगलवार को सभी गांव की महिलाएं मंदिरों में पहुंच कर माता की पूजा पुरोहित द्वारा करवा कर माता से अपने परिवार सहित पूरे समाज की सुख शांति और समृद्धि की कामना करती हैं. वहीं पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं एक-दूसरे को मांग में सिंदूर लगाती हैं. पटमदा क्षेत्र में बंगाली संप्रदाय के लोगों की संख्या ज्यादा होने से इस क्षेत्र में विपदतारिणी पूजा का विशेष महत्व हैं.
 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही