Search

 
 
 

पटमदा : पटमदा के 53 किसानों के बीच तीस लाख की राशि वितरित

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : पटमदा प्रखंड सभागार में केसीसी मेगा लोन शिविर का आयोजन गुरुवार को किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद खगेन चंद्र महतो शामिल हुए. मेगा लोन शिविर का उद्घाटन जिला परिषद खगेन चंद्र महतो ने किया. लोन शिविर में कृषि ऋण वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-contract-workers-of-tata-power-did-not-get-honorarium-for-2-months-demonstration/">जमशेदपुर

: टाटा पावर के ठेका मजदूरों को 2 महीने से नहीं मिला मानदेय, प्रदर्शन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को सहायता देना

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम किसानों को कृषि कार्य में सहायता एवं उनकी उपार्जन को बढ़ाना है. मेगा कैम्प में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बीटीएम सुशील कुमार महतो के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि राहत योजना एवं आकस्मिक फसल योजना, पीएम किसान लाभुकों का ई केवाईसी कराने के लिए प्रज्ञा केंद्र में 31जुलाई तक पंजीयन कराने का आग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-villagers-meet-to-demand-construction-of-tribal-art-culture-building-in-gopalpur/">बंदगांव

: गोपालपुर में आदिवासी कला संस्कृति भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक 

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

इस कार्यक्रम में बीडीओ पियुषा सालिन डोना मिंज, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पूर्णिमा रानी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी मानसिंह मालगंडी, बीटीएम सुशील महतो, एटीएम चेताली दत्ता, जनसेवक अमर पांडेय, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन एवं सभी बैंकों के प्रबंधक, जन प्रतिनिधि अन्य पदाधिकारी एवं ग्रामीण लाभुक किसान उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही