Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा : सुबह से ही मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह, पटमदा में एक बजे तक 72% वोटिंग

Advertisement
Advertisement
Patamda : पटमदा और बोड़ाम प्रखंड में मंगलवार को तीसरे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया. सुबह सात बजे के पहले ही मतदाताओं की सभी बूथों पर लंबी कतार लग गई थी. मतदान कर्मियों ने भी सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा पर चुनाव प्रक्रिया शुरू करा दिया था. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर मतदाताओं का बेहतर प्रदर्शन रहा. नक्सली रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन के गांव झुंझका में भी लोगों ने बारह बजे से पहले ही मतदान कर दिया. बोड़ाम के 12 और पटमदा के 15 पंचायतों में कही भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली. मतदाता छूटु दास ने बताया की सुबह से ही मतदाता जागरूक रहकर वोट देने पहुंच गए थे. ग्रामीणों में मतदान को लेकर उत्साह था. इसे भी पढे़ं : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-voters-trying-to-wash-their-fingerprints-after-casting-their-votes-in-naxal-affected-areas/">चाईबासा

: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वोट डालने के बाद उंगलियों के निशान को धोने की कोशिश करते रहे वोटर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही