Search

 
 
 

पटमदा : आबकारी विभाग ने छापामारी कर अवैध शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार

 
PATAMDA (Mithilesh Tiwari) : बुधवार की रात को आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त उत्पाद पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार कमलपुर थाना अंतर्गत कटिन बाजार तथा बोड़ाम थाना अंतर्गत बुगलुबनी एवं लावजोड़ा हाथीखेदा मंदिर के आस-पास अवैध शराब बिक्री स्थलों पर छापामारी कर अवैध शराब जब्त किया गया. छापामारी में एक व्यक्ति को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. आबकारी विभाग के पदाधिकारी महेंद्र देवगम ने बताया कि बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया गया था जिसमें कई ब्रांड के शराब जब्त कर एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-the-agitator-of-the-1980-guava-shooting-has-not-received-any-respect-till-date/">नोवामुंडी

: 1980 के गुवा गोलीकांड के आंदोलनकारी को आज तक नहीं मिला सम्मान 

अवैध शराब बिक्री में कई युवा जा चुके है जेल

[caption id="attachment_398727" align="aligncenter" width="1152"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/6-3.jpeg"

alt="" width="1152" height="648" /> छापामारी करते आबकारी विभाग के लोग.[/caption] छापामारी में कुल विदेशी शराब 16.215 लीटर, 60 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया गया हैं. बता दे की पटमदा और बोड़ाम के पान दुकान और झोपड़ीनुमा होटलों में बंगाल ब्रांड का शराब धड़ल्ले से बिक रहा हैं. शराब माफिया मालामाल हो रहे हैं. वहीं क्षेत्र में कुछ स्थानीय युवा भी इस गोरख धंधे को चलाने में सहयोग कर रहे हैं. शराब बिक्री में क्षेत्र के कई युवा कई बार जेल की हवा भी खा चुके हैं. कटीन क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नकली शराब आबकारी विभाग द्वारा जब्त किया गया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही