Search

 
 
 

पटमदा : फ्री फायर खेल के दीवानों ने लगाया जुगाड़, जलमीनार के सोलर से कर रहे फोन चार्ज

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : शनिवार की रात से शुरू हुई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है. कई गांवों में मिट्टी के मकान ढह गए चो कहीं तेज हवा से छप्पर उड़ गए हैं. कहीं-कहीं लंबे पेड़ घरों के ऊपर गिर गए हैं, जिससे काफी नुकसान लोगों को उठाना पड़ा. वहीं, बिजली के खंभों के गिरने से बिजली भी बाधित हुई थी. हालांकि जिला प्रशासन के निर्देश के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के अथक प्रयास से तत्काल 48 घंटे में बिजली को मुख्य बाजारों और शहरों में बहाल कर दिया गया. लेकिन अभी भी सुदूरवर्ती क्षेत्र विभिन्न बाधाओं के कारण बिजली की सेवा से वंचित हैं. इसे भी पढ़े : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-illegal-lottery-business-going-on-indiscriminately-business-in-lakhs/">सरायकेला

: धड़ल्ले से चल रहा अवैध लॉटरी का धंधा, लाखों में हो रहा कारोबार

कई गांव अंधेरे में रात काटने को विवश

कश्मार गांव के आशीष तिवारी ने बताया कि कश्मार सहित बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे कई गांव अंधेरे में रात काटने को विवश थे. वहीं, कोलकाटा टोला बलियागोडा में फ्री फायर खेल के दीवानों ने बिजली के न रहने पर जुगाड़ लगाया है. युवा वर्ग जलमीनार के सोलर से किसी प्रकार कनेक्शन करके झुंड में मोबाइल चार्ज करते नजर आए. आज भी यह जुगाड़ तंत्र बाकी संसाधनों पर हावी बना हुआ है. इसे भी पढ़े : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-meeting-held-in-guva-nanak-nagar-regarding-ganesh-puja/">नोवामुंडी

: गुवा नानक नगर में गणेश पूजा को लेकर की गई बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही