Search

 
 
 

पटमदा : बोड़ाम मुखिया संघ का गठन, अध्यक्ष बनाए गए शत्रुघ्न सिंह सरदार

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : बोड़ाम प्रखंड के कुईयायनी पंचायत मंडप में पंचायत की मुखिया गुरुवारी हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. इसमें बोड़ाम मुखिया संघ का गठन किया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से माधवपुर के मुखिया शत्रुघ्न सिंह सरदार को अध्यक्ष, बोड़ाम पंचायत की मुखिया रूपा सिंह सरदार को सचिव व लायलम पंचायत के मुखिया सुशील सिंह को उपाध्यक्ष के तौर पर चुना गया. वहीं भुला पंचायत के मुखिया मंगल सिंह को कोषाध्यक्ष, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह को प्रेस प्रवक्ता बनाया गया. वही सदस्य के रूप में मुकरुडीह , बोंटा, रासीकनगर, बेलडीह, गोरडीह, पोखरिया के नाम की घोषणा की गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-excise-department-raided-and-seized-1000-kg-of-java-and-60-liters-of-liquor-one-arrested/">सरायकेला

: उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 1000 किलो जावा एवं 60 लीटर शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार
संघ का अध्यक्ष मुखिया शत्रुघ्न सिंह सरदार को बनाए जाने के बाद सभी ने मुखिया संघ के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह को बारी-बारी से फुल का माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा की सभी पंचायत के मुखिया ने उन्हें संघ का अध्यक्ष बनाकर बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौपा है, उन्‍होंने कहा की वह संघ के अध्यक्ष पद पर बने रहने के दौरान सभी पंचायत के मुखिया के सर्व सम्मति से ही किसी भी प्रकार का निर्णय लेंगे तथा किसी भी स्थिति और परिस्थिति के दौरान वह तटस्थ रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही