Search

 
 
 

पटमदा : आत्मा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी, कई कार्य बाधित

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : झारखंड आत्मा स्टाफ एसोसिएशन (JASA) के बैनर तले पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी आत्मा कर्मी, एटीएम, बीटीएम, कम्प्यूटर ऑपरेटर, लेखापाल, उप परियोजना निदेशक विगत माह सितम्बर से ही चरणबद्ध तरीके से हड़ताल कर रहे है. इनके हड़ताल पर रहने से कृषि कार्य सहित कई जनलाभकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. बीटीएम सुशील कुमार महतो ने बताया कि 3 सितम्बर से हड़ताल शुरू हुआ. इसकी शुरुवात काला बिल्ला लगाकर जिला कार्यालय के समीप कार्य का बहिष्कार की गई थी. 5 सितम्बर को कलमबद्ध हड़ताल, 7 सितंबर से 11 सितंबर तक जिला कार्यालय गेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-statement-on-closed-envelope-seems-one-sided-and-undemocratic-salkhan-murmu/">जमशेदपुर

: बंद लिफाफे पर वक्तव्य एकतरफा व अलोकतांत्रिक लगता है- सालखन मुर्मू

कई योजनाएं हो रही प्रभावित

इसके साथ ही 12 सितंबर को कृषि मंत्री आवास का घेराव और 13 सितंबर से लगातार रांची के राजभवन के समीप जाकिर हुसैन पार्क में धरना दिया जाएगा. एसोसिएशन के द्वारा कृषि विभाग के रिक्त पदों पर योग्यता और अनुभव के आधार पर समायोजन की मांग की जा रही है. इधर, लगातार हड़ताल से रबी मौसम में मिलने वाले कृषि सामग्री सहित कृषि कार्य भी काफी प्रभावित हो रहे हैं. इससे झारखंड फसल राहत योजना, कृषि ऋण माफी योजना, ई केवाईसी, ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी, सॉयल सेम्पलिंग ,ग्राउंड ट्रूथ डाटा कलेक्शन इत्यादि योजनाएं प्रभावित हो रही है. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-gram-sabha-organized-in-gualke-hirjihating/">नोवामुंडी

: गुवा के हिरजीहाटिंग में किया गया ग्राम सभा का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही