Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा : पेड़ से फांसी लगा बंकुचिया निवासी जलधर महतो ने दी जान

Patamda (Mithilesh Tiwari) : पटमदा प्रखंड के कमलपुर थाना के बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में घर से कुछ दूरी पर पेड़ से गमछी के सहारे फांसी लगाकर जलधर महतो (52 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली. घटना के विषय में परिजनों ने पंचायत के मुखिया गुरुचरण हेम्ब्रम को बताया. मुखिया ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंचे और कमलपुर पुलिस को घटना की सूचना दी. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-organized-divyang-checkup-camp-at-karaikela-health-center/">बंदगांव

: कराईकेला स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन
घटना के विषय में मृतक के पुत्र नीलकमल महतो और देवरथ महतो ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही पिता घर से लापता थे. शाम होने के बाद खोजबीन शुरू की गई. बुधवार की सुबह पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिली. कमलपुर थाना प्रभारी विजय सिंह आगे की कार्रवाई कर रहे हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. ग्रामीणों के अनुसार जलधर महतो मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही