Search

 
 
 

पटमदा : विश्वकर्मा पूजा को लेकर सजा बाजार, शनिवार को है पूजा

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पूजा सभी औद्योगिक संस्थानों, दुकानों सहित घर-घर में उल्लास के साथ मनाया जाता हैं. हर साल की भांति इस साल भी विश्वकर्मा पूजा के लिए बाजार सज-धज कर तैयार है. शनिवार को विश्वकर्मा मनाई जाएगी. विश्वकर्मा पूजा के दूसरे दिन ग्रामीण क्षेत्रों ने छाता पर्व काफी धूमधाम से मानने के साथ मेला का भी आयोजन किया जाता रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-suspended-kovali-station-in-charge-and-si/">जमशेदपुर

: एसएसपी ने कोवाली थाना प्रभारी व एसआइ को किया सस्पेंड

साप्ताहिक हाट में लगता है छाता मेला

गोबरघुसी के नील रतन पाल बताते हैं कि हमारे गांव के काफी पुराने समय से विश्वकर्मा पूजा के अगले दिन साप्ताहिक हाट मैदान से छाता मेला का आयोजन किया जाता है. जिसमें आसपास के सभी क्षेत्रों से लोग इस मेला में शामिल होकर मेला का आनंद उठाते हैं. विगत दो साल से कोरोना महामारी के कारण मेला का आयोजन प्रशासन के मनाही के कारण नहीं लगाया गया था. इस वर्ष काफी उल्लास के साथ त्योहार मनाने का कमेटी ने निर्णय लिया है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही