Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्य धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे रांची

Advertisement
Advertisement
Patamda : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सोमवार को पटमदा और कमलपुर थाना क्षेत्र के सैकड़ों सदस्य विधानसभा पहुंचे. आंदोलनकारी आनंदमय महतो और रमानाथ महतो के नेतृत्व में झारखंड सरकार से अपने हक की लड़ाई के लिए विधानसभा के समक्ष 15 से 21 फरवरी तक आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे. सभी आंदोलनकारियों ने बेलटांड़ चौक पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर नारा बुलंद किया. आनंदमय महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में आंदोलनकारियों का विशेष योगदान था. उनके संघर्ष और बलिदान के परिणाम स्वरूप झारखंड को अलग राज्य का दर्जा मिला. लेकिन राज्य में अपने अधिकार और सम्मान के लिए पुन: आंदोलनकारियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए राजनीतिक दल बाध्य कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thousands-stolen-in-putkis-harendra-tea-general-store/">धनबाद

: पुटकी के हरेंद्र टी जेनरल स्टोर में हजारों की चोरी

21 साल बाद भी नहीं मिला मान-सम्मान

रमानाथ महतो ने कहा कि राज्य की स्थापना के 21 साल बाद भी झारखंड आंदोलनकारियों को उनका अधिकार व मान-सम्मान नहीं मिला. आयोग द्वारा चिन्हित कर जल्द आंदोलनकारियों को मान-सम्मान के साथ पेंशन लागू कर उनकी सभी मांगों को सरकार पूरा करे. मौके पर झारखंड आंदोलनकारी मथुरा प्रसाद महतो, अभिलाष महतो, चित्तरंजन महतो, मडीराम प्रमाणिक, मथन महतो, मिहिर तिवारी, संतोष महतो, बोड़ाम से विश्वजीत प्रमाणिक, आदित्य महतो सहित सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-demand-to-make-planning-policy-on-the-basis-of-khatian-of-1932/">बोकारो

: 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही