Search

 
 
 

पटमदा : कुड़मी समाज के सदस्यों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

 
Patamda (Mithilesh Tiwari) : बोड़ाम प्रखंड के टोटेमिक कुरमी-कुड़मी समाज के ग्रामीण क्षेत्र के सदस्यों ने बोड़ाम प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के नाम उनके कार्यालय के बड़ा बाबू को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में उल्लेख है कि टोटेमिक कुरमी-कुड़मी जनजाति देश की आजादी से पहले आदिम जनजाति में सूचीबद्ध थी. लेकिन 1950 में कुड़मी-कुड़मी (महतो) जनजाति को छोड़कर सभी आदिम जनजातियों को अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janta-darbar-dc-will-be-held-every-monday-in-all-the-block-headquarters/">जमशेदपुर

: प्रत्येक सोमवार को सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में आयोजित होगा जनता दरबार-डीसी
तत्कालीन समय से अब तक लगातार यह जनजाति अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध हेतु संघर्षरत है. समाज के प्रदेश सदस्य सुभाष महतो ने बताया कि कुड़मी जाति को यदि एसटी में शामिल नहीं किया जाता है तो 22 सितंबर से राज्यस्तरीय अनिश्चितकालीन रेल चक्का जाम किया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में कुड़मी समाज के प्रदेश सदस्य सुभाष महतो, अनिल चंद्र महतो, शांतिराम महतो, प्रकाश चंद्र महतो, नीलकमल महतो, निताई चंद्र महतो, फाल्गुनी महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही