patamda : कोरोना काल में पूरे देश में सभी संस्थानों के साथ स्कूलों को भी सरकार द्वारा बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था. हालांकि, बच्चों की पढ़ाई को नष्ट होता देख सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने का आदेश दिया था. जिसके बाद से ही सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चालू हो गये. लेकिन अब ये ऑनलाइन क्लासेस बच्चों के लिये अभिशाप साबित हो रही है. विदित हो कि ऑनलाइन क्लासेस करते हुये बच्चों को मोबाइल की बुरी लत भी लग गयी है. बच्चे अब मोबाइल में पढ़ाई कम गेम खेलते ज्यादा नजर आ रहे हैं. ऐसा ही हाल कुछ पटमदा के लावा पंचायत के कियाबहाल गांव का भी है. जहां बच्चे समूह बनाकर फोन में पढ़ाई की जगह गेम्स खेलते नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sale-of-one-lakh-liters-of-water-daily-in-the-name-of-ro-no-guarantee-of-purity/">धनबाद
: आरओ के नाम पर रोजाना एक लाख लीटर पानी की बिक्री, शुद्धता की गारंटी नहीं [wpse_comments_template]
: आरओ के नाम पर रोजाना एक लाख लीटर पानी की बिक्री, शुद्धता की गारंटी नहीं [wpse_comments_template]
Leave a Comment