Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा: लोवाडीह गांव में दो लाख से अधिक रुपये पानी में डूब गए, हर घर नल जल योजना फेल

Advertisement
Advertisement
Patamda: लोवाडीह गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से हर घर नल जल योजना को जिस उद्देश्य से दिया गया था वह किसी प्रकार से पूरा नहीं हो सका. योजना सिर्फ दिखावट को वस्तु बनाकर रह गई है. दो लाख ग्यारह हजार आठ सौ एकानवे रुपये खर्च करने के बाद भी जनता को पानी नहीं मिल रहा है. दिघी पंचायत के लोवाडीह गांव के लोगों को घर तक पेयजल आपूर्ति करने के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग से हर घर नल जल योजना दी गई है. इसे भी पढ़ें: BIG">https://lagatar.in/big-breaking-jpsc-released-the-final-result-of-civil-services-examination-from-7th-to-10th-process-completed-in-record-252-days/">BIG

BREAKING : जेपीएससी आज जारी करेगा 7वीं से 10वीं तक की सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, रिकॉर्ड 252 दिन में प्रक्रिया पूरी

निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखकर गया: ग्राम प्रधान

पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड के इस गांव में यह योजना सिर्फ कागज पर ही लागू हुई है. लोवाडीह के ग्राम प्रधान किंकर महतो बताते हैं कि योजना में पूरी धांधली हुई है. निर्माण कार्य में गुणवत्ता को ध्यान में नहीं रखकर गया है. जनता को पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं हुई. सरकार को योजना लागू करने के बाद योजना के क्रियान्‍वयन पर भी ध्यान रखना चाहिए. सरकार की राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bina-singh-was-made-metropolitan-secretary-in-the-meeting-of-intuc/">जमशेदपुर

: इंटक की बैठक में बीना सिंह महानगर सचिव बनाई गईं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही