Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटमदा : कांकीडीह साप्ताहिक हाट में शुक्रवार से नहीं बिकेगा सुअर मांस

Patamda (Mithilesh Tiwari) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र के कांकीडीह गांव में सुअर मरने की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रशासन द्वारा पत्र निर्गत करते हुए शुक्रवार के साप्ताहिक हाट में सुअर मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. वहीं आदेश को कड़ाई से पालन करवाने के लिए सहायक अभियंता संतोष कुमार और कमलपुर थाना प्रभारी विजय सिंह को हाट में विधि व्यवस्था सुधारने के लिए लगाया गया है. जिला के निर्देश पर शुक्रवार को कांकीडीह में पशु चिकित्सकों की टीम ने गांव के विभिन्न किसानों के सुअरों का सेंपल संग्रह किया. [caption id="attachment_407805" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Patamda-Market-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कांकीडीह गांव में सुअर की जांच करती चिकित्सकीय टीम.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-16-thousand-looted-in-the-name-of-giving-emi/">जमशेदपुर

: इएमआइ देने के नाम पर लूट लिये 16 हजार

सैंपल की होगी फोरेंसिक जांच

जांच टीम के चिकित्सक डॉ. वाई पी सिंह ने बताया कि गांव में जाकर सुअरों का सैंपल संग्रह कर सभी सुअर पशुपालकों को मुफ्त में दवा उपलब्ध करवाया जा रहा है. वहीं सैंपल को जिले के स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा जहां सैंपल की फोरेंसिक जांच होगी और उसका रिपोर्ट आने के बाद उचित इलाज होगा. वर्तमान में लक्षण को देखते हुए दवा दिया गया है. कुमीर पंचायत के मुखिया दीपक कोड़ा ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सुअर मरने की सूचना मिली जिसके बाद प्रखंड प्रशासन से जांच की मांग की गई. सूचना मिलते ही जांच टीम ने गांवों में पहुंचकर सुअर का सैंपल संग्रह किया.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-crpf-60th-battalion-celebrated-52nd-raising-day/">चक्रधरपुर

: सीआरपीएफ 60वीं बटालियन ने मनाया 52वां स्थापना दिवस

अब तक 70 सुअर मर चुके हैं क्षेत्र में

गांव के सौमाय हांसदा बताते हैं कि कुछ दिनों से कई किसानों के 60 से 70 सुअर मरने से क्षेत्र के सुअर पालकों में भय व्याप्त हो गया है. उन्होंने बताया की इस गांव में अधिकांश ग्रामीण सुअर पालन कर परिवार का भरण पोषण करते हैं. क्षेत्र के हाट बाजार में प्रतिकिलो दो सौ के भाव में सुअर मांस बिकता है. जांच टीम में डॉ. वाई पी सिंह, डॉ. आशुतोष मांझी, डॉ. अंबुज कुमार, सहयोगी कर्मी अवधेश उपाध्याय, किशोर कुमार तिवारी सहित पंचायत के मुखिया दीपक कोड़ा आदि उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही